आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आठ अधिक विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में शामिल होंगे। पढ़िए सिद्धारमैया शपथ समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
किस-किस ने ली मंत्रीपद की शपथ?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा विधायक सतीश जरकीहोली, डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
डीके शिवकुमार ने ली शपथ
राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया।
सिद्धारमैया ने ली सीएम पद की शपथ
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इन दोनों के अलावा आठ और विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे।
राहुल गांधी ने उठाया सिद्धारमैया-शिवकुमार का हाथ
बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।
शपथग्रहण में पहुंचे विपक्षी राज्यों के सीएम
राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।
डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया राहुल-प्रियंका का स्वागत
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री मनोनीत डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।
शपथग्रहण के लिए घर से निकले सिद्धारमैया
कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने आवास से श्री कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हुए। वे आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
कर्नाटक में आज सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री और डी. के शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ कुछ अन्य विधायक भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इसे देखते हुए सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।
कर्नाटक से देश में अच्छा माहौल बनेगा: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि आज शपथग्रहन समारोह है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं। यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है। इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा।
इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री
सिद्धारमैया की कैबिनेट में 20 से 25 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी 10 के ही नाम सामने आए हैं। इनमें जी परमेश्वर, रामलिंग रेड्डी, केजे जॉर्ज, एचके पाटिल, एमबी पाटिल, सतीश जरकीहोली, यूटी कधार, लक्ष्मी हेब्बलकर, टीबी जयचंद्र, एचसी महादेवप्पा के नाम शामिल हैं।
विपक्ष के इन नेताओं को बुलाया गया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद विपक्ष के कई नेताओं को शपथ समारोह में आने का न्यौता दिया है। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कांफ्रेस के नेता फारुक अब्दुल्ला, बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, सीपीआई महासचिव डी राजा, सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हैं।

