ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
टीडीपीजी कालेज के शिक्षक ने कॉलेज की गरिमा को किया तार तार
1-छात्रा को B.ed और टीईटी परीक्षा पास कराने के लिए व्यक्तिगत संबंध बनाने की कर रहा बात वायरल वीडियो में
जौनपुर लाइन बाजार थाना अंतर्गत टीडी कॉलेज के एक शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर पुलिस ने स्वतः संज्ञान में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है
तो वही प्रिंसिपल ने भी आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांग लिया है। पूरा मामला शुक्रवार सुबह का है जब शिक्षक का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हुआ तो कालेज सहित शहर में हड़कंप मच गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सबसे अच्छे महाविद्यालय में शुमार तिलकधारी सिंह महाविद्यालय को पूर्वांचल का गौरव माना जाता है उसी कॉलेज के प्राचीन इतिहास विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ प्रदीप सिंह ने ऐसी हरकत कर दी कि इस प्रतिष्ठित कालेज के इतिहास को धुमिल कर दिया जिसके कारण कॉलेज ही नहीं पूरा विश्वविद्यालय प्रशासन शर्मसार है। शिक्षक के हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षक के वायरल वीडियो से आक्रोशित छात्रों ने भी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ शिक्षक की हरकत को लेकर प्राचार्य से मुलाकात कर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य आलोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हो रहे वीडियो आधार पर आरोपित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांग लिया है। उनके पर्सनल व्हाट्सएप नंबर और मेल आईडी पर उन्हें मेल करके उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है शिक्षक के ऊपर कार्रवाई करने का पूरी तरह से प्रबंधक के अधिकार क्षेत्र में है जैसा प्रबंधक का दिशानिर्देश होगा उस पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने पूछने पर बताया कि नहीं कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा प्रबंधक द्वारा नहीं पीड़ित छात्रा द्वारा कोई शिकायत दर्ज कराई गई है ऐसे में कोई मामला भी दर्ज नहीं किया गया है यदि प्रार्थना पत्र पड़ता है तो उसे विधिक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में शिक्षक एक छात्रा के साथ सहवास के लिए उसे उस पर दबाव बना रहा है। छात्रा ने शिक्षक की पूरी हरकत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित छात्रा बीए की बताई जा रही है।

