(डॉ अजय तिवारी जिला संबाददाता )
अयोध्या। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव सुविधा के नाम पर अवैध वसूली के मामले में शिकायत मिलने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री को शिकायती पत्र में बताया गया कि जिला महिला चिकित्सालय में प्रसुताओं से प्रसव सुविधा के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।शिकायती पत्र में कुछ प्रकरणों में सीएमएस की ओर से आरोपितों से स्पष्टीकरण मांगे जाने का भी जिक्र किया है। शिकायत कर्ता ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम रही है लेकिन जनपद में कुछ लोग सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर वसूली करने वाले लोग कदापि बख्शे नहीं जाएंगे।

