अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) भाजपा सरकार के केंद्र में 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई को पिलखुवा गांव में सांसद लल्लू सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना और उसे निराकरण करने का प्रयास किया।चौपाल में ग्रामीणों द्वारा सबसे ज्यादा शिकायत जल निगम की पाई गई।गांव में लगी विशालकाय पानी की टंकी महीने में एक आध दिन ही चलती है।जिससे इस गर्मी में ग्रामीण पेयजल को तरस जाते हुए गांव में जगह-जगह पाइप लाइन कटी हुई है।यहां नियुक्त ऑपरेटर सप्ताह में कभी कभार ही आता है।जिससे पूरे गांव को पानी की आपूर्ति नहीं होती यह शिकायत इसी गांव निवासी विकलांग कार्यकर्ता प्रदीप जायसवाल ने जब सांसद लल्लू सिंह से की तो उन्होंने तत्काल जल निगम के अधिशासी अभियंता को फोन वार्ता कर सख्त हिदायत दी कि उक्त गांव में जहां पाइप लाइन कटी हो उसे तत्काल ठीक करा कराये। वही ऑपरेटर को नियमित करते हुए जलापूर्ति निरंतर शुरू कराने का निर्देश दिया।इस काम में कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने विकलांग कार्यकर्ता प्रदीप को इस महत्वपूर्ण जन समस्या को बताने के लिए धन्यवाद दिया।सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आम जनमानस ने बहुत ही उम्मीदों के साथ भारतीय जनता पार्टी के हाथ सत्ता सौंपी है। इसलिए आप लोगों का दायित्व है कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे तथा उनके सुख दुख में भागीदार रहे।इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष विनोद गौड़ किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बल्ले भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी सतनाम सिंह मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह रामसहाय यादव राहुल सिंह सौरभ वर्मा उत्तम कनौजिया परसराम वर्मा शिवम सिंह रामजी वर्मा योगेंद्र सिंह फौजी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

