सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

हरदोई। भतीजी की गोद भराई से भतीजे के साथ वापस लौट रहे बुआ-फूफा और भतीजे की बिलग्राम रोड पर कसरावां के पास सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार हरियावां थाने के लालापुरवा निवासी 65 वर्षीय मुन्नालाल पुत्र मिहीलाल के साले परशुराम साण्डी थाने के मदारा गांव में रहते हैं। रविवार को परशुराम की पुत्री की गोद भराई थी। मुन्नालाल अपनी 60 वर्षीय पत्नी महादेवी के साथ गोद भराई में शामिल होने के लिए मदारा गए हुए थे। सोमवार की सुबह परशुराम का 27 वर्षीय पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार अपनी बुआ महादेवी और फूफा मुन्नालाल को अपनी बाइक से उन्हें लालापुरवा छोड़ने के लिए घर से निकला। इसी बीच बिलग्राम रोड पर कोतवाली शहर के कसरावां के पास किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार बुआ-फूफा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस हादसे की छानबीन करने में जुट गई है। सी ओ सत्येन्द्र कुमार सिंह के अनुसार पुलिस घटना की जांच कर रही है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *