अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)सड़क निर्माण के दौरान गुंडा टैक्स मांगने के आरोप में कोतवाली बीकापुर पुलिस द्वारा एक नामजद और तीन अज्ञात समेत कुल चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। सूत्र के मुताबिक यह मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे से गंडई गांव तक निर्माणाधीन सड़क का बताया जा रहा है।सूत्र के मुताबिक सरिता कंट्रक्शन राजाजी पुरम ठाकुरगंज लखनऊ पश्चिम द्वारा संपर्क मार्ग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक कंस्टक्शन कंपनी के देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह के तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है।यह घटना 2 जून रात की बताई जा रही है।पीड़ित ने तहरीर के माध्यम से बताया कि आरोपी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को जातिसूचक गाली देते हुए उनके साथ मारपीट कर धमकी देते हुए गुंडा टैक्स मांगा गया। वही निर्माण सामग्री और मशीनरी में तोड़फोड़ की गई बीकापुर कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।

