पाली पुलिस ने तमंचा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पाली पुलिस ने तमंचा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पाली थाना पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थाना पाली पुलिस ने क्षेत्र के लौकहा पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह और क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमंत उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पाली पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार-2,कांस्टेबल ओमप्रकाश की टीम को रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर अभियुक्त लौकहा पुलिया के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक तमंचा 12 बोर और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की पूँछतांछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम बृजेश मिश्रा उर्फ बीरू(34) पुत्र शिवशरन मिश्रा, प्रेमपाल उर्फ भूरा(46) पुत्र रामशरन निवासी मोहल्ला सरायं सैफ कस्बा पाली बताया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *