लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 15 से 18 जून को सम्पन्न हुई जिसमें जौनपुर ताइक्वांडो एकेडमी से सब जूनियर में प्रिंस प्रजापति आयुष यादव व सौम्या मौर्या, कैडेट में श्वेता प्रजापति, सुमित राय,आदित्य प्रताप सिंह, अवंतिका भारद्वाज, जूनियर में श्रवण कुमार, शिवम बिंद, प्रांशु सिंह, प्रियांशी यादव,अंजली गौतम, जीना गौतम व सीनियर में सौरभ कुमार ने प्रतिभाग किया। जिनमें से
श्वेता प्रजापति पुमसे में गोल्ड मेडल
सुमित राय कैडेट अंडर 48 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल , प्रियांशी यादव पुमसे ब्रोंज मेडल व आयुष यादव ने ब्रोंज मेडल जीता । खिलाड़ियो के अपने गृह आगमन जौनपुर पहुंचने पर ताइक्वांडो संघ के सचिव अरविंद सिंह, कोच संजय पाल, टीम मैनेजर शिवाली सिंह, मनोज कुमार आदि ने जोरदार स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।

