जौनपुर 24 जून 2023 (सू0वि0) – विज्ञप्ति संख्या-03
जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु/श्रम बंधु/व्यापार बंधु एवं जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित की गई।
बैठक में मेसर्स रामापालिमरश प्रतिनिधि द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उनकी इकाई से जल निकासी की समस्या थी जिसपर जिला पंचायत विभाग द्वारा कार्य शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उकनी पावर हाउस सब स्टेशन का कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आवास विकास विभाग द्वारा सीडा में नाली, ह्यूम, पाइप कार्य, पूर्ण न होने पर अध्यक्ष महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया।
जनपद में अब तक हुए कुल 130 एम0ओ0यू0 को धरातल पर लाने के सभी निवेशकों से अध्यक्ष महोदय द्वारा वार्ता की गई। माँ कैलाशी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड के आए हुए निवेशक से जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमि के क्रय करने एवं सभी फैसिलिटेशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। कीर्ति कुंज के प्रोपराइटर द्वारा बताया गया कि उनकी भूमि को धारा 80 में परिवर्तित करने हेतु आवेदन किया गया है परंतु अभी तक कार्य नहीं हुआ है जिसपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिससे आगामी प्रस्तावित जी0बी0सी0 सितंबर माह में अधिक से अधिक निवेशकों को प्रतिभाग कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त श्री हर्ष प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त जीएसटी श्री मनीष राय, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री मोहम्मद रजा एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।
————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी

