विकास के पथ पर जौनपुर आगे बढ़ रहा है :दिनेश प्रताप सिंह

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

विकास के पथ पर जौनपुर आगे बढ़ रहा है :दिनेश प्रताप सिंह

जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दो दिवसीय दौरे पर जौनपुर में रहे इस दौरान उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी मीटिंग हॉल में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लिया जिले के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों से जिले की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।मीटिंग में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा मुख्य विकाश अधिकारी सीलम साईं तेजा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह उप जिलाधिकारी सदर सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे
पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने जिले की प्रगति पर संतोष जाहिर किया और कहा कि उन्होंने लगातार दो दिनों से जिले का भ्रमण किया है अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों कानून व्यवस्था का जायजा लिया है जिले के अधिकारी अपनी तरफ से केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं और जनता को उसका लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा कि मैंने कल जिला अस्पताल का निरीक्षण किया सब कुछ ठीक है हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर हॉस्पिटल का हाल जानने का प्रयास किया अस्पताल परिसर काफी हद तक साफ सफाई रही और सभी कर्मचारी अपने कार्य ठीक ढंग से कर रहे हैं ।विकास के पथ पर जौनपुर आगे बढ़ रहा है अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जब से हमारी योगी सरकार बनी है तब से बहुत कम हुआ है इसका परिणाम है कि दोबारा फिर से भाजपा की सरकार बनी है सरकारी नौकरियां जो भर्ती हो रही हैं वह साफ सफाई हो रही हैं कहीं किसी पर कोई आरोप नहीं लग रहा है केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार मिलकर एक बेहतर काम कर रही है जिसको जनता काफी सराहा रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जिस किसी अधिकारी के बारे में कार्य न करने की जानकारी दी गई है उसे बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा गया है योगी जी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है जो भी अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करेंगे जनता को लाभान्वित नहीं करेंगे जनपद वासियों के हिसाब से काम नहीं होगा उनको दंडित किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।जो भी अधिकारी कार्य में लापरवाही बरते मिलेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निजी नर्सिंग होम में हो रही मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है यदि इस तरह कोई मामला संज्ञान में आता है तो उनके खिलाफ जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *