ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
वीडीओ के परीक्षा में नकल कराने की योजना बनाते हुए 13 अभियक्तों गिरफ्तार
जौनपुर सर्विलांस, स्वाट व लाइनबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वी0डी0ओ0 के परीक्षा में नकल कराने की योजना बनाते हुए 13 अभियक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, सर्विलांस, स्वाट व थाना लाइनबजार पुलिस द्वारा मंगलवार को जज कालोनी थाना लाइनबाजार से 13 अभियुक्तों को वी0डी0ओ0 की परीक्षा नकल कराने की योजना बनाते हुए 27 मोबाईल फोन, 8 ब्लू टुथ डिवाईस, 15 माइक्रो इयर बड, 14 सीम, 114 बैंक चेक, 64 मूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र भिन्न छात्रो के, 2 लैपटाप व 82,860 रु0 व एक स्कार्पियो, एक वैगन आर कार व 5 मोटरसाईकिलों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में
1.कमलेश यादव पुत्र कुहेश यादव निवासी ग्राम सरायभादी थाना तरवा जनपद आजमगढ उम्र 38 वर्ष
2. राम मिलन यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष 3. शुभम यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी सराय भादी थाना तरवा आजमगढ उम्र 19 वर्ष
4. किशन जायसवाल पुत्र तुलसी दास जायसवाल निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र 25 वर्ष 5. शैलेन्द्र यादव पुत्र शम्भु यादव निवासी गोवरचोत्ता थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र 30 वर्ष
6. स्वामीनाथ सिंह यादव पुत्र राम जनम यादव निवासी मटेहू थाना मरदह जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष
7. संजय यादव पुत्र पारस यादव निवासी ओडराई थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र 31 वर्ष
8. उत्पल सिंह पुत्र अरिवन्द सिंह निवासी विशुनपुरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ उम्र 35 वर्ष
9. गोविन्द गुप्ता पुत्र प्यारेलाल गुप्ता निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र 27 वर्ष
10. निहाला सिंह पुत्र चन्द्रमौज सिंह निवासी सकरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र 36 वर्ष
11. अभिषेक उपाध्याय पुत्र राजमनी उपाध्याय निवासी ग्राम सद्दोपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष 12.हिमांशू मौर्या पुत्र राकेश कुमार मौर्या निवासी दरियापुर थाना फूलपुर प्रयागराज उम्र 23 वर्ष
13-अभितेष मौर्या पुत्र प्रदीप कुमार मौर्या निवासी लिलहट थाना फूलपुर प्रयागराज उम्र 28 वर्ष शामिल है।

