जौनपुर 22 जुलाई 2023 (सू0वि0) – जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में थाना बक्सा में थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन
जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में गंभीरता से प्रकरणों की सुनवाई की जाए और जो भी मामले आएं, उनमें ऐसी व्यवस्था बनाई जाये कि फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके। मौके पर निस्तारित न हो पाने वाले मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित करें और निर्धारित समय में जांच कराकर उसका समाधान कराएं। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य है कि राजस्व और पुलिस विभाग के लोग एक साथ मौजूद रहें। जो भी पीड़ित आएं, उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया और 02 ठीमें भेजी गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह, कुणाल गौरव उपस्थित रहे।

