ब्लाक मसौधा में ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

ब्लाक मसौधा में ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

फोटो

अयोध्या।सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा मे डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आगामी सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण अभियान 11सितंबर 23 से 16 सितंबर 23 (सोमवार ) से चलेगा।उस की सफलता को लेकर ब्लॉक टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।इस बैठक में विकास खण्ड मसौधा सीएचसी से डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव एच ई ओ अंकुर, सीडीपीओ दिनेश कुमार,बीईओ शैलेन्द्र कुमार की तरफ से अमिताभ कुमार बीपीएम अफजल डीसीपीएम ,अर्चना सिंह शामिल हुई।ब्लॉक मोबिलाइजेसन कोर्डिनेटर बीएमसी यूनिसेफ धीरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि इस माह अगस्त मे कुल उदासीन / झिझक वाले पैदाइश से दो साल के बच्चे 109 हैं और टीकाकरण के लिए छूटे हुए बच्चे 97 थे और 49 बच्चों को सभी के सहयोग से टीकाकरण करवाया गया। की 50 प्रतिशत से अधिक है।जबकि 47 नए बच्चों को चिन्हित किया गया।साथ ही साथ इसमें जीरो से पांच साल के ऐसे बच्चे को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीकाकरण होना है। जैसे टीबी, खसरा रुबेला,पोलियो,पीलिया,गला घोंटू,काली खांसी,टेटनस,निमोनिया,दिमागी बुखार, दस्त,प्रबंधन‌ जिनका पूर्व मे टीका छूट गया है।साथ ही साथ गर्भवती महिलाओ को टेटनस के टीके लगेंगे।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंकुर ने बताया इसमें सभी विभाग का सहयोग चाहिए।अधीक्षक डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया सभी विभाग को माइक्रोप्लान शीघ्र दें दिया जाएगा।साथ ही साथ बीएमसी द्वारा ब्लॉक पर ग्राम प्रधान के साथ भी बैठक करके उनसे सहयोग हेतु अपील किया गया।इस अवसर सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *