दबंगों ने घर में घुसकर पीटा पांच घायल की तोड़फोड़

सरायख्वाजा के सलहदीपुर गांव में हुई घटना

करंजाकला

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घर में तोड़फोड़ की और लूटपाट भी किया । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार सलहदीपुर गांव में बाइक से आए एक दर्जन दबंग लोगों ने चंबल यादव के घर में घुस गए और लोगों को राड धारदार हथियार से मारना शुरू कर दिया ।इस दौरान 73 वर्षीय चंबल ,68 वर्षीय इस्रावती, 55 वर्षीय सूरसती, 45 वर्षीय सुनीता 16 वर्षी रंजना गंभीर रूप से घायल हुई। जिसमें चंबल का पैर व सुनीता व रंजना का हाथ टूट गया। इसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की।घर का दरवाजा तोड़ डाला । बिजली के मीटर तोड़ दिए और जो भी जरूरत के समान थे वह उठा लें गये। यह घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई। इसके पहले भी दो पक्षों में कहा सुनी हुई थी जिसमें पुलिस में शांति भंग में लोगों का चालान किया था। आरोप है कि उसी के चलते खार खाये बदमाश सोनू यादब ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को बाहरी लोगो को बुलाकर हमला करवाया ओर तोड़फोड़ किया। जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है वही पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए जहां पर उनका मेडिकल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *