जेसीआई सप्ताह के चेयरमैन बने हाफ़िज़ शाह व को-चेयरमैन रंजीत सिंह सोनू।
अग्रणी समाजसेवी संस्था जेसीआई जौनपुर द्वारा सितंबर माह में जेसी सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे सप्ताह भर प्रतिदिन सामाजिक सेवा से जुड़े हुए कई कार्यक्रम होते हैं जो कि समाज को एक सही दिशा व दशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिसके लिए संस्थाध्यक्ष जेसी दिलीप सिंह की उपस्थिति में एक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जोन अधिकारी गौरव सेठ ने 9 से 15 सितंबर तक होने वाले जेसी सप्ताह में किये जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मंडलाध्यक्ष राधे रमण जायसवाल व आलोक सेठ के निर्देशन में जेसीआई सप्ताह के लिए सप्ताह चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जेसी हाफिज शाह को सप्ताह चेयरमैन व रंजीत सिंह सोनू को को-चेयरमैन बनाया गया। सप्ताह चेयरमैन की स्वीकृति के बाद जोन अधिकारी धर्मेंद्र सेठ, मंच व सदन के सदस्यों ने चयनित चेयरमैन व को चेयरमैन को बधाई दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव आकाश केसरवानी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष राधे रमण जयसवाल, आलोक सेठ व जोन अधिकारी गौरव सेठ व धर्मेंद्र सेठ, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप पाण्डे, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह, सौरभ बरनवाल, राजकुमार जायसवाल, विशाल मनीष तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, सन्तोष अग्रहरि, अजय नाथ जायसवाल, डॉ आनंद प्रकाश, शुभम जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, प्रशांत सिंह लकी, अभिषेक बैंकर, संदीप जायसवाल, अंजनी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

