*उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में राजभाषा पखवाड़े का आयोजन*
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में जनसंपर्क अभियान के साथ राजभाषा पखवाड़ा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनीष थपल्याल ने अपने संदेश में रेलकर्मियों से अनुरोध किया कि वे अपना सरकारी काम हिंदी में करें। इस पखवाड़े के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी कार्यशालाएं, तकनीकी गोष्ठियां व स्थानीय साहित्यकारों की जयंती भी मनाई जाएगी।

