-सेंट जोसेफ में बच्चों के लिये नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन-
-सेंट जोसेफ के आई चेक-अप कैंप में बच्चों की उमड़ी भीड-
-सेंट जोसेफ स्कूल के स्वास्थय परीक्षण कैंप में हुयी बच्चों की आँखों की जॉच-

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ. बच्चों को स्वस्थ्य व फिट रखने के लिये उनकी सही देखभाल, सही खान-पान की आदतों के साथ समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षणा आवश्यक है। ये बात सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल ने विद्यालय समूह की राजाजीपुरम् शाखा में बच्चों के लिये आयोजित एक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में कही। इसी कड़ी में राजाजीपुरम् शाखा में बच्चों के लिये एक वृहद स्वास्थय परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सन हास्पिटल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 सुधीर श्रीवास्तव ने बच्चों के नेत्रों की जॉच की। इस कैंप में लगभग दो सौ से अधिक बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया।
कैंप में उपस्थित सभी बच्चों की आँखें स्वस्थ्य पायी गयी। केवल कुछ बच्चों के साथ समस्या होने पर उनके अभिभावकों को नेत्र विशेषज्ञ द्वारा सलाह भी दी गयी। इस अवसर पर सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय समूह की सभी शाखाओं में बच्चों और शिक्षकों के लिये विशषज्ञ डाक्टरों के निःशुल्क कैंपों का आयोजन किया जाता है। साथ ही रक्त दान, नेत्र दान जैसे जन हितकारी कैंपों का भी आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *