*मेगा कैंप में लगभग एक लाख पचास हजार बकाया बिल की राजस्व वसूली, लगभग पंद्रह से बीस बकाएदारों का कटा कनेक्शन*
ब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर : मंगलवार को पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र इसौली की तरफ से तहसील क्षेत्र बल्दीराय के पारा में एसडीओ *अरुण कुमार* की मौजूदगी में व जेई *विनय कुमार रावत* के नेतृत्व में बकाया बिल के भुगतान को लेकर *मेगा कैंप* का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं से लगभग एक लाख पचास हजार की राजस्व वसूली की गई, तो वहीं बकाया अधिक होने की वजह लगभग 15 से 20 से अधिक उपभोक्ताओ के कनेक्शन भी काटे गए। कैंप के दौरान उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग बिल संशोधन एवं अन्य प्रकार की समस्याओं का लगभग 50 लोगों का निस्तारण किया गया।एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि उपभोक्ता समय से अपने बिल का भुगतान करें और निर्वाध रूप से बिजली का उपयोग करें, बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जेई विनय कुमार द्वारा बताया गया कि जिन लोगों का मीटर खराब था उसे तत्काल बदल दिया गया,जिससे विद्युत चोरी पर लगाम लग सके। वहीं उन्होंने विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर एस डी ओ अरुन कुमार जेई विनय कुमार रावत श्रीवास्तव बड़े बाबू विजय कुमार टी जी टू अंजनी कुमार इसौली फीडर ( मैनेजर )मोहम्मद असद मीटर रीडर विश्वनाथ यादव दिनेश वर्मा अंकित यादव संविदा कर्मी भोला तिवारी दुखीराम कल्लू सावन लाल रामनाथ सुरक्षाकर्मी गार्ड विजय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

