एल. पी. सी. सहारा स्टेट्स ने मनाया ” ओडिसी”

एल. पी. सी. सहारा स्टेट्स ने मनाया ” ओडिसी”

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स में वार्षिकोत्सव – ‘ओडिसी’ मनाया गया, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक अशोक कुमार शर्मा मुख्य अतिथि, यहीं की पूर्व छात्रा अंकिता मिश्रा (पी.सी.एस), ट्रेजरी ऑफिसर अति विशिष्ट अतिथि एवं आशले बर्न व प्रीती एम. शाह. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं । महाप्रबंधक डॉ. एस. पी. सिंह एवं डिप्टी डायरेक्टर- प्रिंसिपल मीना टांगड़ी ने अपने विचार व्यक्त किए | इस अवसर पर पूर्व एम. एल. सी कान्ति सिंह, डायरेक्टर गरिमा सिंह एवं अन्य शाखाओं की प्रधानाचार्याएं उपस्थित रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नैतिकता एवं मानवता का सन्देश दिया। डायरेक्टर नेहा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *