क्राइम ब्रांच लखनऊ व सर्विलांस / क्राइम टीम (डीसीपी उत्तरी) एवं थाना अलीगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत वृद्ध महिला के साथ लूटपाट कर हत्या करने वाला शातिर हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुये घटना का किया
गया सफल अनावरण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त एस0बी0
शिरडकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय आकाश कुलहरि महोदय के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त एस०एम० कासिम आब्दी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर0शंकर के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज आशुतोष कुमार, क्राइम ब्रांच लखनऊ शिवानन्द मित्र प्रभारी निरीक्षक थाना मडियाबके निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीगंज नागेश उपाध्यायव क्राइम टीम प्रभारी (उत्तरी) विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स द्वारा दिनाँक | 15.10.23 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-313/2023 धारा 302 भादवि कासफल अनावरण करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अपराध का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि
दिनांक 15.10.2023 को बादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी माता शैलकुमारी उम्र 90 वर्ष मेरे पैतृक आवास त्रिवेणीनगर-2 अलीगंज लखनऊ में । अकेले रहती थी, दिनांक 15.10.23 को सुबह लगभग 10.00 बजे मैं अपनी माता जी के पास रोज की तरह हाल चाल व फल फूल सब्जी आदि ले जाकर दिया व हाल चाल लेने के बाद वापस आ गया तथा शाम को मेरी भतीजी का फोन मेरे पास आया कि दादी फोन नही उठा रही है तो मैने कहा कि मैं दिन मे मम्मी के पास गया था तब वह ठीक थी हो सकता है वह सो गयी होगी तत्पश्चात भतीजी द्वारा पड़ोस में रहने वालो. के पास फोन कर दादी के बार में पूछा गया तो पड़ोसियो ने मुझे फोन कर कहा कि
घर की लाइट बन्द है और दादी को आवाज देने पर कोई आवाज नहीं आ रहा है। मै समय करीब 20.00 बजे रात्रि मे त्रिवेणीनगर घर पहुचा तो गेट भिड़ा हुआ था गेट को धक्का देकर अन्दर जाकर देखा तो मेरी माता जी खून से सनी हुवी पड़ी थी, चारो तरफ खून फैला था शरीर अर्धनग्न अवस्था मे था, उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 313/23 धारा 302 भादवि विरुद्ध अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना को संज्ञान मे लेकर प्रभारी निरीक्षक अलीगंज द्वारा त्वरित अनावरण हेतु स्वंय के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की गयी, थाना स्थानीय की पुलिस टीम व क्राइम टीम डीसीपी उत्तरी की संयुक्त टीम द्वारा अल्प समय मे ही उक्तघटना का सफल अनावरण करते हुए अभि0 मानस सारस्वत उर्फ कन्टू पुत्र महेश चन्द्र शर्मा नि0 14 (1) सिद्धेश्वरनगर थाना सिधौली जनपद सीतापुर हाल पता- त्रिवेणीनगर-3 थाना अलीगंज जनपद लखनऊ उम्र 22 वर्षको गल्लामण्डी के पिछले गेट बंधा रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 1850/- रूपये, दो अदद कंगन पीली धातु व एक अदद एन्ड्राएड मोबाइल फोन TECNO POVA कम्पनी बरामद हुआ। बरामदशुदा कंगन व रूपये व पहने हुए टीशर्ट पर लगे खून के छीटे के बारे में सख्ती से पूछा गया तो बताया कि कुछ दिनों से पैसों के लिए बहुत परेशान था मेरी दिनचर्या के लिए आवश्यक खर्च भी पूरा नही हो पा रहा था तो मैने सोचा कि मेरी दादी जो अकेले रहती है उनके पास रूपये व जेवर है, इसी सोच से दिनांक 14.10.2023 को मैं अपनी दादी के घर त्रिवेणीनगर गया था और । पहले भी आता जाता रहता था उस दिन मौका देखकर अपनी दादी के घर आकर मैंने अपनी दादी के हाथ मे पहने हुए सोने के कंगन व कुछ रूपये देने के लिए कहा तो दादी ने मना कर दिया तब मैंने दादी के हाथ से जबरदस्ती सोने के दोनो कंगन निकाल लिया व हाथ मे लिये रूपयो को भी छीन लिया जिस पर मेरी दादी द्वारा विरोध किया जाने लगा तो मुझे और अधिक क्रोध आ गया और जान से मारने के उद्देश्य से । पास मे पड़े बांके को उठाकर मैंने अपनी दादी की मुह और गर्दन व पेट पर बांके से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी और मैं मौके से भाग गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने घर जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। मैने अपनी दादी से 2500 रूपये व दो कंगन छीना था जिसमे कुछ रूपये नशा पानी मे खर्च कर दिया, जो कंगन व रूपये बरामद हुआ है वह मेरी दादी का था, जिसको मैंने अपनी दादी को मारकर लूटा था, हत्या में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूंछने पर बताया कि साहब मैने जिस बांके से अपनी दादी की हत्या की थी वह कल पुराना पक्का पुल पर बने दूसरे गुम्बद के पास बड़े होकर पुल से नीचे बबूल के पेड़ की आड़ में फेक दिया है जिसे मैं ही चलकर बरामद करा सकता हूं बाउम्मीद अलाकत्ल की बरामदगी हेतु मानस उपरोक्त को पुलिस टीम द्वारा पापुल के पास लाया गया अभियुक्त द्वारा पुल के नीचे पहुंच कर झाड़ियो के बीच से निकाल कर आलाकत्ल (बांका) पुलिस टीम को बरामद कराया गया। बरामदगी लूट का माल व आलाकत्र बांका व गिरफ्तारी के आधार पर
मुकदमा उपरोक्त मे धारा 394/411 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभि0 मानस उपरोक्त द्वारा किये गये अपराध व अपराध की धारा अन्तर्गत धारा 302/394/411 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट के अपराध का गल्लामण्डी के पिछले गेट बंधा रोड से दिनांक 16.10.23 को गिरफ्तार किया गया। अभि0 मानस उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

