जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हुआ खूनी संघर्ष भतीजे ने चाचा को मारी गोली

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हुआ खूनी संघर्ष भतीजे ने चाचा को मारी गोली

1-हमलावारो ने लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर उसी को मारी गोली पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

जौनपुर,17 अक्टूबर बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ढ़ेमा गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें अच्छेलाल यादव पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना में 65 वर्षीय जयनाथ यादव, 58 वर्षीय रामचन्द्र पुत्रगण स्व.रामदवर, 46 वर्षीय लाल साहब, 37 वर्षीय बृजेश यादव पुत्रगण जयनाथ यादव व18 वर्षीय हर्षित पुत्र लाल साहब यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीन गोली लालसाहब यादव के पैर में व एक गोली हर्षित के पैर में लगी है। जयनाथ,रामचंद्र, लालसाहब व हर्षित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां जयनाथ की हालत गंभीर बनी हुई है।गोली मारने वाले लाल साहब यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर फरार हो गए हैं। संभावना है कि उसी रिवाल्वर से गोली भी मारे होंगे। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कृष्ण कुमार राय ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने थानाध्यक्ष बदलापुर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।साथ ही घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर तत्काल गिरफ्तारी करने का आदेश भी दे दिया है।
थान क्षेत्र में तीन सप्ताह के भीतर पांचवी बार गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *