थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ, एस बी शिरडकर महोदय व पुलिस उप आयुक्त पूर्वी आशीष श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में एंव अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी सय्यद अली अब्बास के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट पंकज कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशियाना छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया
गया।

कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण बताते हुए थाना पुलिस ने कहा कि
थाना स्थानीय पर वादिनी के लिखित प्रा0पत्र कि वादिनी की नाबालिग पुत्री को आकाश नाम के व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. उक्त के आधार पर मु0अ0सं0- 449/2023 धारा- 363/366 भादवि बनाम आकाश पता अज्ञात पंजीकृत हुआ । मुकदमा उपरोक्त की पीडिता / अपहृता को दिनांक 26-10-2023 को सकुशल बरामद करते हुए पीडिता / अपहृता के धारा- 161 दं0प्र0सं0 के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर उच्चाधिकारीगणों के आदेश से टीम का गठन हुआ। उ0नि0 धीरज दीक्षित मय हमराह म0का0 पूजा कश्यप द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गुरूद्वारा के पास जोनल पार्क से पावर हाउस चौराहे की ओर जाने वाली रोड आशियाना से अभियुक्त आकाश शर्मा पुत्र रूप किशोर शर्मा निवासी ए-1/13 पीरागढ़ी चौक पश्चिम बिहार थाना पश्चिम विहार दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *