स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत (155)स्मार्ट फोन वितरित

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत (155)स्मार्ट फोन वितरित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बाल दिवस के शुभ अवसर डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज लखनऊ के विवेकानंद सभागार में बी. ए., बी. एससी., बी. कॉम, बी.एड. के छात्रों को उतर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत (155)स्मार्ट फोन वितरण किया गया|जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत कुमार सीनियर साइंटिस्ट इसरो अहमदाबाद गुजरात के थे। तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. शालिनी श्रीवास्तव थी।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र- छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए| इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक डॉ डी सी श्रीवास्तव, प्रबंधक सी एल सिंह, प्राचार्या डॉ वी के श्रीवास्तव, महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ यतींद्र कुमार झा, डॉ.बृजमोहन श्रीवास्तव, भावना सेठी, टी के चौधरी, प्रकाशिनी, डॉ रोली श्रीवास्तव ,नावेद आलम, उषा खंडूरी, राखी सिंह, डॉ. फोजिया, उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *