सांसद श्याम सिंह यादव ने बच्चो संग मनाया चिल्ड्रेन डे
जौनपुर
शहर के मियापुर स्थित मदरसा अरबीया कादरिया में मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले चिल्ड्रन डे के कार्यक्रम के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्याम सिंह यादव मौजूद रहे इस मौके पर उन्होंने बच्चो को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री भी बाटी,इस मौके पर उन्होंने कहा की आज के दिन को चाचा नेहरू के जन्मोत्सव को भारत में चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाता रहा है।लेकिन वर्तमान सरकार नेहरू जी के कद को उनके सम्मान को कम करना चाहती है।लोगो को बड़ चढ़ कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को और उनके देश के प्रति किए गए कार्यों को याद करना चहिए ,उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा की आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है ,अल्पसंख्यक व एससी पर हमले ज्यादा हो रहे है हर गरीब आदमी की कोई सुनवाई इस सरकार में नही है।विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे पत्रकार रियाजुल हक़ ने बताया की हमारे महापुरुष जिन्होंने अंग्रेजो की गुलामी से देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई आज उनको भुला कर जो अंग्रेजो के पिट्ठू थे उनका गुणगान किया जा रहा है जरूरत है नई नश्लो को अपने हर महापुरुष की जीवनी को साक्षात करने की,कार्यक्रम का संचालन शाहिद कमाल ने किया,कार्यक्रम आयोजक बख्तियार आलम ने आए हुए मेहमानो का शुक्रिया अदा किया
इस मौके पर सभासद कृष्ण कुमार यादव,मो साकिब अली,दानिश इकबाल,मो इरफान,ख्वाजा अहमद हसन, राहिल,बेलाल,अता उर रहमान,अतीक
आदि लोग मौजूद रहे।

