ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
पुलिस मुठभेड़ में सर्राफा व्यवसाई लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार ,दो फरार
जौनपुर,। मछली शहर कोतवाली थाना अंतर्गत मंगलवार देर रात मछली शहर मुंगराबादशाहपुर व पवारा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 15 नवंबर को सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना में शामिल शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।इसके कब्जे से तमन्चा कारतूस, लूट की नकदी, ज्वेलरी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। जबकि मौके से दो बदमाश फरार हो गए हैं पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है घायल बदमाश प्रतापगढ़ का निवासी है जिसके ऊपर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज है। संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा की निर्देश पर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मछलीशहर पवारा व मुगराबादशाहपुर द्वारा संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी, दौरान चेकिंग अचानक एक पल्सर सवार तीन व्यक्ति खाखोपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिये पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगे, जिसपर पुलिस द्वारा उनका पीछा किये इस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थानाध्यक्ष मछलीशहर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर बायें सीने की तरफ लगा। पुलिस द्वारा किए गए फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए हैं।घायल अभियुक्त सचिन चौहान पुत्र विजय बहादुर चौहान ग्राम मरगुपूर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर कारतूस आदि बरामद हुआ तथा सर्राफा व्यापारी अशोक सोनी को गोली मारकर लूटी गये पैसों में से 8750 रुपये व एक चेन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। जबकि मुंगरा बादशाहपुर में हुई लूट के 1100 रुपये बराबर हुआ है तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। अभियुक्त इलाज हेतु तत्काल सीएचसी मछलीशहर भिजवाया गया, जहाँ से जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है।उक्त घटना के आधार पर अभियुक्तगण सचिन चौहान पुत्र विजय बहादुर चौहान ग्राम मरगुपूर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम में बनाकर तलाश जारी है। घायल बदमाश का लंबा आपराधिक इतिहास है जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में इसके ऊपर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।गिरफ्तार अभियुक्त सचिन चौहान पुत्र विजय बहादुर चौहान ग्राम मरगुपूर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ जबकि फरार अभियुक्तों में अनिल कुमार रैदास पुत्र फूलचन्द्र निवासी मुरादपुर कोठिला थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व राजेश हरिजन पुत्र चौथीराम निवासी बरईया थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर शामिल है।

