बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, चारबाग में “हीरक जयंती” उत्सव मनाया गया

बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, चारबाग में “हीरक जयंती” उत्सव मनाया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, चारबाग के “हीरक जयंती” उत्सव के गौरवशाली अवसर पर दिनाँक 24.11.2023 को विद्यालय के प्रांगण में बड़ी धूम धाम रही। इस अवसर की गरिमा को और अधिक गौरवान्वित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मा० शिव प्रताप शुक्ला जी, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मन्त्री उ०प्र० एवं पूर्व सांसद मा० कुंवर रेवती रमण सिंह जी ने की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० ओम प्रकाश अग्रवाल जी माननीय सदस्य मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी प्रशासन परिषद रहे।

इस अवसर पर मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी के प्रशासन परिषद के मा० पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष श्री केशव प्रसाद जी, मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी के महामंत्री / बाल विद्या मंदिर स्कूल के प्रबन्धक श्री राजेश सिंह जी, संयुक्त मंत्री श्री प्रताप सिंह जंगलिया जी व डॉ० ऊषा चौधरी जी (सदस्य, मो०मेमो०सो०) श्री रत्नेश गुप्ता जी, श्री शैलेश त्रिपाठी जी सहित सभी सदस्यगण और माननीय (डॉ०) अशोक बाजपेयी जी (पूर्व मंत्री, उ०प्र०/सांसद, राज्यसभा एवं अध्यक्ष भारत सेवा संस्थान), माननीय आर० सी० त्रिपाठी (पूर्व आई० ए० एस०) एवं सभी सदस्यगण तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ० आर० के० पाण्डेय जी व प्रदेश के अनेक गणमान्य नेता व अधिकारीगण तथा विद्यालय के सम्मानित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरम्भ में मो०मेमो०सो० के महामंत्री / बा०वि०म० के प्रबन्धक श्री राजेश सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित एवं मंचस्थ अन्य विशिष्ट अतिथियों को प्राचार्य डॉ० आर० के० पाण्डेय द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर गर्मजोशी से सम्मानित स्वागत किया गया। तत्पश्चात् छात्रों द्वारा गणेश वन्दना एवं स्वागत गीत की सुन्दर प्रस्तुति की गई। इस पावन अवसर पर माननीय महामहिम द्वारा विद्यालय के संस्थापक श्रद्धेय चन्द्रभानु गुप्त जी की ‘प्रतिमा का अनावरण एवं विद्यालय के ‘स्पोटर्स हब का शिलान्यास’ एवं ‘साइबर विधि पुस्तक’ द्वारा लिखित डॉ० पियूष कुमार त्रिवेदी एवं श्री एम०एच० जैदी (साइबर क्राइम लीगल एक्सपर्ट) का का विमोचन भी किया गया।
विद्यालय के “हीरक जयंती” के इस गौरवशाली अवसर पर विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित करने का भी कार्य किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय कुंवर रेवती रमण सिंह जी ने अपने उद्‌गार व्यक्त करते हुए कहा “ये गौरवशाली समय है कि हम गुप्त जी द्वारा संस्थापित विद्यालय की ‘हीरक जयंती का उत्सव मना रहे हैं मैं उम्मीद करता हूँ कि उनके आदर्शों का पालन सदैव ही किया जाएगा।
इस अवसर पर महामहिम द्वारा अपने सम्बोधन में आर्शीवचन देते हुए कार्यक्रम एवं विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई उन्होंने कहा “ये गुप्त जी की अनमोल धरोहर है जहां आज तक उनकी सोच और आदशों को विरासत बनाकर रखा गया है मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई और मैं इस पावन अवसर की स्मृतियाँ सदैव जीवंत रखना चाहूंगा”।
कार्यक्रम के अंत में डॉ० अशोक बाजपेयी जी (पूर्व मंत्री उ०प्र०/सांसद) द्वारा गणमान्य जनों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *