दर्शनार्थियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलटी एक की मौत 5 घायल

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
दर्शनार्थियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलटी एक की मौत 5 घायल

जौनपुर, 27 नवंबर । ठंड आते ही कोहरे ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है बीते दो दिनों में जनपद में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो दो कि मौत हो गई है। सोमवार सुबह सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर वाराणसी से काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सुल्तानपुर लौट रहे स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई जिसमें एक लोग मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल है। घायलों की पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जो की पांच अन्य घायलों को भीतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जिन्हें इस उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्शनार्थी अभिनव पाठक की जाच पड़ताल के बाद उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया और अन्य पांचों दर्शनार्थी अभिषेक पाठक, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, संतोष कुमार और प्रिंस कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। स्कार्पियो सवार सभी दर्शनार्थी एनसीसी लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी बताएं जा रहे हैं।जो वाराणसी काशी से दर्शन कर वापस सुल्तानपुर जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *