अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में अग्निशमन विभाग के द्वारा लगाई गई तीन हाईटेक NAFFCO वाहन

*अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में अग्निशमन विभाग के द्वारा लगाई गई तीन हाईटेक NAFFCO वाहन*

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या में श्री राम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में अग्निशमन विभाग के द्वारा लगाई गई तीन हाईटेक NAFFCO वाहन का ट्रायल शुरू किया गया। अयोध्या में निर्माण हो रहे श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ जल्द होने वाला है और खुद देश के प्रधानमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे इसी कड़ी में विमान में किसी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा तीन हाईटेक नेफको वाहनों को तैनात किया गया है जिसका ट्रायल किया गया बताते चलें कि यह वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा तथा वाहन में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं इसके साथ-साथ किसी भी आपदा में तुरंत काबू पाने में यह हाईटेक वाहन बहुत काम करेगा जिसका अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने ट्रायल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *