विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जनपद के विकासखंड सिकरारा में सम्पन्न

जौनपुर 13 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जनपद के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत लेदुआ और मीरगंज, धर्मापुर की ग्राम पंचायत बधन्द्रा और गजना, सिरकोनी की ग्राम पंचायत शिवपुर और खरचलपुर, मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत घुरहूपुर और कदहरा, केराकत की ग्राम पंचायत सरौनी पश्चिम और शिवरामपुर खुर्द, डोभी की ग्राम पंचायत मझिली और बोदरी, रामनगर की ग्राम पंचायत खेतापुर और तरती, बरसठी की ग्राम पंचायत बेलौनाकला और चन्द्रभानपुर, मछलीशहर की ग्राम पंचायत जमालपुर और देवरिया, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत हसनपुर और पाण्डेयपुर, महराजगंज की ग्राम पंचायत मजीठी और कोल्हुआ, बदलापुर के ग्राम पंचायत शाहपुर और उदपुरगेल्हवा, सुईथाकला की ग्राम पंचायत भरारी और जमदरा, शाहगंज की ग्राम पंचायत पख्खनपुर और अर्गुपुरखुर्द में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
               कार्यक्रम के तहत  एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ के प्रचार प्रसार के साथ ही स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी, पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया।
ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-के0वाई0सी0 की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।
            कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न मिलेट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।
              स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *