सनातन धर्म की रक्षा करने वाले महान योद्धा पराक्रमी वीर सपूतों की जीवनी पर प्रकाश डाला
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों एवं उनकी माता, माता गुजर कौर जी के शहीदी दिवस को समर्पित जन समाज सेवा संस्था द्वारा मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मरीजों एवं उनके परिजनों व सरवत के भले की अरदास ज्ञानी अनेक सिंह ने की ज्ञानी कुलदीप सिंह ने आज के दिन चमकौर युद्ध में बडे साहिबजादे बाबा अजीत सिंह साहिबजादा बाबा जुझार सिंह और अन्य सीखो की शहादत को शत-शत नमन करते हुए सनातन धर्म की रक्षा करने वाले महान योद्धा पराक्रमी वीर सपूतों की जीवनी पर प्रकाश डाला जिसके पश्चात संस्था द्वारा चाय नाश्ता वितरित किया गया संस्था के अध्यक्ष सरदार रनजीत सिंह ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहां की ऐसी वीरता की मिसाल दूर-दूर तक देखने को नहीं मिलती इस कार्यक्रम में भाग ले रहे सुनील कुमार अग्रवाल कमलजीत सिंह मनरीत सिंह बलवंत सिंह का धन्यवाद किया।

