अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई ने मनाया वीर बाल दिवस

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई ने मनाया वीर बाल दिवस

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

हरदोई। बावन मण्डल के ग्राम बैजना फार्म गुरुद्वारा पर वीर बाल दिवस पर आयोजित कर छोटे साहिबजादे परम गुरु गोविंदसिंह जी के पुत्रों, बाबा जोरावर सिंह जी, और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा प्रभात भेरी निकाली गई व गुरुद्वारा साहिब में झाड़ू लगाकर स्वच्छता कर सेवा की व गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका,मुख्य अतिथि के तौर पर आये मंडल अध्यक्ष देश दीपक जी ने बाबा साहब की वीर गाथा व जीवन परिचय से सभी को परिचित कराया, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी ने कहा हमे ऐसे वीर व बलिदानियों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिये, इस मौके पर ग्रामसभा सुहेड़ी प्रधान गुरु लाल सिंह ,नायाब सिंह जी,जसपाल सिंह,पदुम सिंह,कुलदीप सिंह,हरकरतार सिंह,बलजीत सिंह,पाल सिंह, मेजर सिंह,बल्तेज सिंह, सतरोहन सिंह,कमलेश सिंह,कौशलेंद्र सिंह,बृजेश सिंह,आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *