ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी गयी और रोड का उद्घाटन किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
मोहनलालगंज,लखनऊ। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कुसमौरा और बरवलिया में मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी।
तथा कुसमौरा में 180 मीटर इण्टर लॉकिंग रोड का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निगोहा दीपू बाजपेई मोहनलालगंज मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला एससी मोर्चा के जिला मंत्री हंसराज रावत, प्रधान प्रतिनिधि कुसमौरा दीपक कुमार, प्रधान बरवलिया त्रिवेणी प्रसाद , सदस्य क्षेत्र पंचायत मनोज कश्यप, सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रभु दयाल, वीरेंद्र अवस्थी, श्रीधर अवस्थी, विनोद साहू और सभी जगह पर गांव के सभी सम्मानित जनता उपस्थित रही।

