प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी सुरक्षा कर्मियों की नजर
आतंकी व अराजक तत्वों से निपटने के लिये यहां पूर्व में तैनात रहे अधिकारी व कर्मी
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।शासन द्वारा रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के विशाल आयोजन को सकुशल संपन्न करने के लिए जिले में इससे पहले तैनात रहे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों पर भरोसा कर उनकी तैनाती की गई है। इसमें इससे पहले जिले में पूर्व मे तैनात रहे, एएसपी,इंस्पेक्टर, फायर कर्मी,उप निरीक्षक खूफिया एजेंसी के अधिकारी व कर्मी शामिल हैं।जिनकी तैनाती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर की गई है। और हो भी क्यों न क्यों कि प्राण प्रतिष्ठा कोई छोटा मोटा आयोजन नहीं है। इस आयोजन पर सिर्फ देश वासियों की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की नजर रहेगी। वही खूफिया एजेंसी की माने तो इस आयोजन में कुछ आतंकी संगठन, स्थानीय अराजक तत्व खलल भी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।इसी सब को नाकाम करने व प्राण प्रतिष्ठा को हर्षोल्लास पूर्वक व सकुशल पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बताते चलें कि इससे पहले भी रामनगरी में जब कोई भी विशाल कार्यक्रम होता था तो सकुशल सम्पन्न कराने के लिये उस समय भी यहां पर उन्ही पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की जाती थी जिन्हें यहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में भली बात जानकारी रहती थी और यह भौगोलिक स्थिति उन अधिकारियों को तभी जानकारी में रहती जो इससे पहले जिले में तैनाती पाये रहते थे। बताते चले इससे पहले रामनगरी में साधु संतों का समागम,राम जन्मभूमि परिसर में भूमि पूजन का कार्यक्रम, दीपोत्सव ,या फिर अभी पिछले वर्ष 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण का कार्यक्रम रहा हो,उसमें भी यहां पर पहले रह चुके पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी।इसी तरह एक बार फिर राम जन्मभूमि परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर उन्ही प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की जा रही है जो इससे पूर्व अपनी सेवाएं दे चुके हैं।जानकारों की मन तो इन अधिकारियों के तैनाती इसलिए की जा रही है क्योंकि इन अधिकारियों की भौगोलिक स्थिति के बारे में पूरी पूरी जानकारी रहेगी जिसके चलते प्राण प्रतिष्ठा को सफल संपन्न करने के लिए उन्हें प्रशासनिक को आप पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की तैनाती की गई है जो यहां पर इससे पहले अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

