भारत पूरी दुनिया का विश्व गुरु बनने को अग्रसर हो गया है -सर्व मित्र भट्ट

भारत पूरी दुनिया का विश्व गुरु बनने की अग्रसर हो गया है -सर्व मित्र भट्ट

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। केनरा बैंक अंचल कार्यालय गोमती नगर के वरिष्ठ प्रबंधक सर्व मित्र भट्ट ने बताया कि पेपर मिल कॉलोनी लखनऊ मे सुबह से ही सभी परिवार में नई ऊर्जा प्रवाहित हो रही थी। कई दिनों से लोग आस पास के मंदिरों की सफाई के साथ साथ अपने घरों की सफाई मे लगे थे। सभी ने अपने अपने घर को रंगोली और दिये की रोशनी से सजा दिया था। आज प्रातः 9 बजे निशातगंज स्थित आनंद देव मंदिर से भगवान श्री राम जी की शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। हजारों लोग इस शोभा यात्रा में शामिल हुए और जगह जगह लोगों ने श्रीराम, माता जानकी , लक्ष्मन और वीर हनुमान जी की आरती उतारी। गली गली मोहल्ले से होते हुए दो किलोमीटर की शोभा यात्रा 12 बजे बंधे के किनारे अपना पार्क में पहुंची, जहाँ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे का आनंद उठाया। इस क्षेत्र के पार्षद राजेश सिंह “गब्बर” के देख रेख मे इस शोभा यात्रा का आयोजन किया। चारों दिशा में श्री राम का जयकारा और भगवा पताका लहरा रहा था। हम सभी आज बहुत भाग्यवान हैं हम लोग इस प्रति पल के साक्षी बन रहे हैं और आज अयोध्या मे भगवान श्री राम के विराजमान होते ही देश मे रामराज्य की नींव पड़ गई है। भारत पूरी दुनिया का विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *