जौनपुर 24 जनवरी 2024 (सू०वि०)-
जौनपुर 24 जनवरी 2024 (सू०वि०)- जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में आयुष समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में जहां जहां बिजली की व्यवस्था चिकित्सालयों पर नहीं है वहां पर बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने यूपीपीसीएल के अभियंता को निर्देशित किया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय करौदीकला सुल्तानपुर एवं सरायख्वाजा का चिकित्सालय का भवन 30 जनवरी तक हस्तानांतरण कर दिया जाए साथ ही प्राप्त जमीन के लिए पुनः पत्र प्रेषित किया जाए। होम्योपैथिक चिकित्सालय कचगांव, जिला चिकित्सालय एवं भूपतपट्टी में योगा सेड की व्यवस्था, 10 दिवस के भीतर कर ली जाए साथ ही नियमानुसार समय से जो भी आवश्यकता हो भुगतान की कारवाई की जाए।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मडियाहूं की जमीन पर नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव निदेशक आयुर्वेदिक सेवाए उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित करें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, उप जिलाधिकारी मडियाहूं, जिला कुष्ठ अधिकारी, जनपद के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक, समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

