गणतंत्र दिवस पर 82 शौचालयों की चाबी उपहार स्वरूप सौंपी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
खेड़ा, गुजरात। देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात खेड़ा जिले के नवा बोधा और जूना बोधा गांव के लोगों के साथ पर्यावरणीय स्वच्छता संस्थान सुघड़ के निदेशक जयेश भाई और टी टी ई सी के निदेशक पिल्लई जी और धर्मेंद्र भाई ने आनोखे ढंग से मनाया। इन दोनो गांव के 41_ 41 परिवारों के लिए टी टी ई सी इंडिया फाउंडेशन के सी एस आर के अन्तर्गत ई एस आई सुघड़ ने 82 परिवारों में सुंदर स्वच्छ शौचालय प्रत्येक की लागत 25000 कुल राशि 20 लाख 50 हजार के निर्माण किए। जिनकी चाबी सौंपने का काम आज उपहार के रूप में किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र भाई, कृष्णा भाई,अचल भाई,विनय भाई, जयदेव भाई तथा सुघड़ की टीम भी उपस्थित रही।

