मेहनगर (आजमगढ़ ) :नवागत बीडीओ ने पद भार किया ग्रहण

नवागत बीडीओ ने पद भार किया ग्रहण ,
मेहनगर (आजमगढ़ ): नवागत बीडीओ श्वेतांक़ सिंह ने बुधवार को पद भार ग्रहण किया ,इस दौरान ब्लाक के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया ,इस दौरान पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि मेहनगर के साथ -साथ तरवा ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं , सर्वप्रथम शासन मंशानुसार कार्य करना पहली प्राथमिकता हैं ,आईजीआरएस ,सम्पूर्ण समाधान पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण के अलावा लोगों की शिकायत सुनना और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना पहली प्राथमिकता हैं ,ततपश्चात ब्लाक सभागार में सम्बंधित कर्मचारियों के साथ विभागीय बैठक कर लोगों से संछिप्त परिचय प्राप्त किया इस मौके सहायक विकास अधिकारी (पं) हरिनन्द यादव ,एपीओ राहुल पाठक ,ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार ,रामअवध यादव ,वैष्णो शम्भू सिंह ,अरुण राम , प्रधान ओमप्रकाश सिंह ,प्रधान पप्पू यादव ,जयराम यादव ,सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *