जौनपुर:दुर्घटना में घायल ब्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

*दुर्घटना में घायल ब्यक्ति की इलाज के दौरान मौत*

———————————————
डॉ सुनील पांडे

बरईपार, जौनपुर

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चकनवाबाद गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश पटेल की मंगलवार की शाम प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली के पास बाइक पेड़ टकराने से एक्सीडेंट हो गया था। जिनका इलाज के दौरान मौत हो गया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव से एक बारात प्रतापगढ़ के रानीगंज के पास गयी थी जिसमें शामिल होने के लिए गांव के मुकेश पटेल और संजय पटेल बाइक से जा रहे थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली के पास पहुंचे ही थे कि सामने सड़क के किनारे रखी ईंट से लड़कर बगल पेड़ में चालक मुकेश का सिर टकरा गया हेलमेट न पहनने के कारण सिर में भीषण चोट आयी थी। स्थानीय लोगों ने ऐंम्बुलेंस मंगाकर दोनो को प्रतापगढ़ अस्पताल भेजा । मुकेश की स्थिति गंभीर देखते हुए रात में ही प्रयागराज स्वरूप रानी के लिए रेफर कर दिया था। जहा इलाज के दौरान बुधवार को सुबह मुकेश पटेल की मौत हो गयी। इधर मौत की घटना जब परिजनो को मिला तो रो रो कर बुरा हाल है । मृतक के एक लड़का तथा तीन लड़कियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *