*विप्रसंजीवनीपरिषद गुरुकुल अयोध्या का पंचम वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।विप्रसंजीवनीपरिषद गुरुकुल अयोध्या का पंचम वार्षिकोत्सव डा0अशोकपाण्डेय संस्थापक विप्रसंजीवनीपरिषद एवं प्राचार्य -श्रीराजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय अयोध्या के कुशल नेतृत्व में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया । जिसमें त्रिदण्डिदेव सं0म0वि0अयोध्या से प्राचार्य श्री राजेश्वर कुमार मिश्र एवं प्रवक्ता-श्री आशुतोष पाठक जी श्रीरूपकला सं0म0वि0के प्राचार्य श्री रोहित पाण्डेय जी श्री योगिराज सं0म0वि0से श्री पुनीत दास जी श्रीकृष्ण मिश्र जी श्रीसद्धर्मविवर्धनी मा0वि0 से श्री मायासागर जी एवं श्री वेदान्त विद्यापीठ से श्री हेमन्त जी अशरफी भवन मा0वि0 से श्री बैकुण्ठ नाथ जी श्रीबालमुकुंद सं0म0वि0 से श्रीमनमोहन उपाध्याय जी एवं अन्यान्य आचार्य श्रीराजगोपाल स0म0वि0 से श्री रमाकांत जोशी एवं दीप कुमार दीपू जीऔर उक्त विद्यालयो के छात्र भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन ,कुलगीत गान ,वैदिक मंगलाचरण , लौकिक मंगलाचरण स्वागत गीत के उपरांत मुख्यातिथियों का लघु भाषण भी हुआ धन्यवाद ज्ञापन डा0राजकुमार उपाध्याय ने किया तथा विप्रसंजीवनीपरिषद का लघु परिचय तथा उसका उद्देश्य पर एक लघुप्रस्तुति डा0अशोककुमारपाण्डेय द्वारा हुई । विप्रसंजीवनीपरिषद संस्था का डा0अशोककुमारपाण्डेय द्वारा विरचित संस्कृत कुलगीत संस्था को समर्पित किया गया।
विप्रसंजीवनीपरिषद के प्रबंधक डा0राजकुमार उपाध्याय मंत्री श्री मुकेश कुमार पाण्डेय एवं संस्था केअन्यान्य सदस्यों ने आध्यात्मिक क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान के लिए श्री स्वामी सुरेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज (श्रीरामजानकीमंदिर अयोध्या)को एवं संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार में विशिष्ट योगदान के लिए श्रीजगदानंद झा जी(उ0प्र0 संस्कृत संस्थान भाषा विभाग लखनऊ)को एवं आधुनिक शिक्षा में विशिष्ट योगदान के लिए श्री पारसनाथ चतुर्वेदी जी को भारतीय सेना में विशिष्ट योगदान के लिए सूबेदार संजय सिंह (छबी पैलेस एण्ड मैरेज हाल इटौरा चौराहा अयोध्या) को एवं समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए श्रीरमेश सिंह, (बिहारी पुर मसौदा अयोध्या) को विप्रसंजीवनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया । तथा संस्कृत शिक्षा को बढावा देने के लिए एवं इस भाषा को जन जन तक पहुचाने के लिए एवं संस्कृत भाषा अध्ययन कर रहे। बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था ने सूत्र अन्त्याक्षरी श्लोक अन्त्याक्षरी सामान्य ज्ञान संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किया गया।

