ज्ञानस्थाली संस्था के फाउंडर ने स्मार्टफोन का उपयोग करने की विधि बताए
जौनपुर
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आज तहसील बदलापुर के क्षेत्रांतर्गत सर्वोदय कन्या महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बदलापुर डॉ ज्ञान प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि ज्ञानस्थली फाउंडेशन की सीईओ अलका प्रकाश पांडेय रही । सर्वप्रथम छात्रों द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की एवम अतिथि का स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ प्रकाश ने कहा सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के माध्यम से छात्रों को प्रधानमंत्री जी की डिजिटल इंडिया मुहिम से जोड़ते हुए डिजिटल साक्षर किया जा रहा है। आज वक्त है जिस प्रकार बचपन में हम महत्वपूर्ण बिंदु टिप्स ऑन फिंगर पर रखने हेतु कहा जाता था आज उसी प्रकार डिजिटल होने से ज्ञान हमारी उंगलियों पर आ गया है । बेटियों की शिक्षा हेतु सरकार प्रतिबद्ध है एवम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विभिन छात्रवृति , कन्या सुमंगला योजना आदि के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। हम सभी का उद्देश्य उनको जागरूक करना है। रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से उनको जूडो एवम सेल्फ डिफेंस के गुर भी शिखाए जाने चाहिए। सरकार की 1090 एवम 112 के विषय में बताया कि यादि आप रात्रि में कही फस गई हाय और आपके पास साधन नही है तो हमारी 112/ 1090/ के द्वारा आपको सकुशल घर पहुंचा दिया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ज्ञानस्थली फाउंडेशन की सीईओ ने बताया की किस प्रकार उनके द्वारा एक समय साधारण बोर्ड एवम स्मार्ट फोन के माध्यम से ऑन लाइन यूट्यूब चैनल बनाया एवम डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से यूजीसी नेट सेट हेतु छात्रों का मार्गदर्शन किया। आज इस अवसर पर हमे इस स्मार्टफोन की महत्ता को समझना होगा इसका प्रयोग हमे करना है न की यह हमारा प्रयोग करे। किस प्रकार नोट्स बनाने चाहिए और हमे पढ़ाई करनी चाहिए। कैरियर एवम रोजगार के विविध आयामों पर भी उनके साथ खुल कर बातें की गई एवम उनकी जिज्ञासा एवम समस्यों का सुलभ समाधान सुझाया गया । आपने बताया कि ज्ञानस्थली फाउंडेशन लखनऊ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है उसी की इस कड़ी में इस अवसर पर ज्ञानस्थली फाउंडेशन एवम सर्वोदय कन्या महा विद्यालय में संयुक्त रूप से स्मार्टफोन के शैक्षिक प्रयोग विषय पर यह सेमिनार का आयोजन किया गया है। डॉ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि डिजिटल के दौर में साईबर क्राइम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसको समझना बहुत जरूरी है। अगर इसी मोबाइल से ही आपके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी होता है तो आप 1930 पर कॉल करके अपनी समस्या को दर्ज कर सकते हैं। और जिला साइबर क्राइम थाना द्वारा आपकी समस्या को तत्काल सुना जाता है तथा निवारण जल्द ही हो जाती है। और आज आप स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा प्राप्त कर प्रण करके जाएं है कि आप अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना और जीवन में सफल व्यक्ति एवम अच्छा इंसान बनना है । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक अशोक यादव जी ने की एवम संचालन डॉ विवेक यादव प्रधानाचार्य ने किया । कार्यक्रम में डॉ बिंद एवम डॉ कुसुम यादव एवम अन्य शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।