जेसीपी,डीसीपी ने रेलवे स्टेशन गोमती नगर लखनऊ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय लखनऊ व पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ द्वारा दिनांक 26.02.2024 को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित रेलवे स्टेशन गोमती नगर लखनऊ का शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन गोमती नगर लखनऊ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

