खेतासराय जौनपुर।बिश्वशांति पार्टी के लोक सभा 73से प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओ के साथ लोक सभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर बिश्वास किया और मुझे प्रत्याशी बनाया है हम गाँव गाँव जाकर लोगों से मिलकर पार्टी की नीतियों को बताते हुए अपनी बात रख रहे है। हमें और हमारी पार्टी को जनता का अपार जनसहयोग मिल रहा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनकर ने कहा कि हमारी पार्टी पुरे 80लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आज लोक सभा 73के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह के समर्थन मे गुरैनी, मानी, बरंगी,भदइनी आदि गावों मे जनसंपर्क किया गया है जहाँ लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
पार्टी के संस्थापक जाहिद सिद्दीकी ने कहा कि हम विश्व व देश में शांति चाहते हैं इसीलिए अपनी पार्टी का नाम विश्व शांति पार्टी रखे हैं।उन्होंने कहा कि देश को जो जरूरत थी वह देने में हर पार्टी नाकाम रही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है बाकी सभी लोकसभा सीटों पर हम अपना प्रत्याशी उतार कर दमदारी के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पार्टी सम्मानजनक सीटों के साथ समझौता करती है तो हम गठबंधन भी करने को तैयार हैं। इस मौके पर जे बी राठौड़, इश्तियाक अहमद, नीरज राजभर, एसपी यादव, पप्पू यादव, जितेंद्र भारती, जियालाल बिन्द,अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर बेनबंसी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।