छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर समाज कल्याण मंत्री से मिला छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल

छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर समाज कल्याण मंत्री से मिला छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 3000 छात्रों के छात्रवृत्ति फार्म विभाग तक ना पहूंच पाने के सम्बंध में आज समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से मिल कर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने ने बताया कि विश्वविधालय एवं उससे संबंधित कुछ संस्थानों के 3000 छात्रो का छात्रवृत्ति फार्म इन्स्टिट्यूट लेवल से सत्यापित करके विभाग द्वारा तय समय सीमा मे विभाग को फॉरवर्ड नही हो सका है,जिससे उनकी छात्रवृत्ति उन तक नहीं पहुंच सकेगी । छात्रो की अर्थिक स्थिति एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान मे रखते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल को पुन: खोले जाने की मांग की अथवा कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र नेता शिवम सिंह”सम्राट”, प्रणव कान्त “मोहित”, अनिवेश सिंह, उत्कर्ष चौहान, हमजा खान, आरुषि सिंह ,रूचि, एल्विन मैसी आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *