बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट व छेड़खानी मे पुलिस के मुताबिक चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अयोध्या।जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावा गांव में अपने साढू के घर आए एक युवक को बाइक खड़ी करने को लेकर गांव की ही लोगों से कहासुनी हो गई उसके बाद दबंगों ने मारा पीटा।पीडित के मुताबिक जब उसे बचाने उसकी पत्नी दौड़ी तो उसे मारते पीटते हुए छेड़खानी की की गई पीड़ित दम्पति थाना पर पहुंचा जहां 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने पीड़ित दम्पति को मेडिकल के लिए भेज दिया। तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अपने साढू के घर पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के नरियावा गांव में आया था जहां बाइक खड़ी करने को लेकर गांव के ही बजरंग कोरी से कहासुनी हुई जिसके बाद बजरंग कोरी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलदीप कोरी को मारने लगे बचाने दौड़े उसकी पत्नी अंजू कोरी दौड़ी तो उसको भी मारा पीटा और उसके साथ छेड़खानी की दोनों चोटहिल दम्पत्ति थाना पर पहुंचे जहां पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने पीड़िता अंजू कोरी कोरी पत्नी मंगलदीप कोरी निवासी तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव की तहरीर पर बजरंग पुत्र बाबू राम, राम सेवक, विनोद व एक अन्य नाम अज्ञात निवासीगण नरियावा के विरुद्ध धारा 323, 352, 354, 452 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की।इस संबंध मे पूराकलन्दर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोटहिल दम्पत्ति को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है मेडिकल रिपोर्ट आने पर धारा परिवर्तित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *