नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया

नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

फतेहपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद फतेहपुर इकाई की विशेष बैठक दिल्ली दरबार फतेहपुर में संपन्न हुई। बैठक का संचालन कैप्टन लालजी श्रीवास्तव द्वारा किया गया वर्तमान अध्यक्ष आर पी पाल एवम संरक्षक कैप्टन पीतांबर सिंह के द्वारा भारत माता पर पुष्प अर्पित कर बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन मंत्री कानपुर प्रांत मेजर वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विशेष बैठक कर्नल बी, पी सिंह राठौर के निर्देश पर बुलाई गई, इसका मुख्य कारण था कि इकाई के नाम से बैंक में एकाउंट है और एफडी भी है जिसमे तत्कालीन सचिव सूबेदार राम शरण अवस्थी एवम कोषाध्यक्ष गनर राम कारण सिंह के हस्ताक्षर पर संचलित है । दूसरा कारण था कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार पहली वर्षी थी। संगठन के द्वारा दो मिनट का मौन रख कर साहब को श्रद्धांजलि दी गई। राम शरण अवस्थी की असामयिक मृत्यु और राम करण सिंह का स्वास्थ्य के कारण त्याग पत्र दे देने से बैंक में पैसा फंस गया था। उपरोक्त पदाधिकारियों को उस समय के अध्यक्ष कैप्टन पीतांबर सिंह ने अधिकृत किया था। इसको पुनः चालू करने के लिए कैप्टन पीतांबर साहब और राम कारण सिंह के केवाईसी करवाकर अकाउंट पुनः चालू हो जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नई समित का गठन होना जरूरी था। प्रांत की तरफ से पर्यवेक्षक के तौर पर सार्जेंट अतुल तिवारी को समिति गठन के लिए भेजा गया। इकाई के सदस्यो द्वारा निम्न लोगो सर्वसम्मति से संगठन की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष कैप्टन पीतांबर सिंह विशिष्ट उपाध्यक्ष कैप्टन लालजी श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष नायक रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष हवलदार रामू यादव, सचिव नायब सूबेदार रमेश पटेल, उपसचिव हवलदार हरमोहन पाल, कोषाध्यक्ष गनर राम कारण सिंह, उपकोषाध्यक सूबेदार सुशील कुमार, संगठन मंत्री सूबेदार एस एस पांडे, संपर्क मंत्री हवलदार जगनंदन सिंह, संगठन सचिव हवलदार दिलीप तिवारी, मीडिया प्रभारी नायब सूबेदार हीरामणि तिवारी, सदस्य नायब सूबेदार चंद्र भान सिंह गौतम, नायब सूबेदार फूल सिंह, नायक महेंद्र कुमार। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाओं एवम स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नए सदस्यो का भी इकाई की तरफ स्वागत किया गया। अध्यक्ष कैप्टन पीतांबर ने आभार व्यक्त किया तथा बैंक का पूरा लेखा जोखा समित के सामने पस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *