*सीएए कानून लागू होते ही अयोध्या पुलिस एवं खुफिया एजेंसियां हुई चौकन्ना निगरानियां बढ़ी*
अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) संतोष कुमार।सीएए कानून लागू होने ही सोमवार की शाम से ही अयोध्या पुलिस भी हर तरफ सतर्क हो गई हैं। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल संवेदनशील विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर शरारती तत्त्वो पर नजर गड़ाये हुये हैं। इसी के साथ खुफिया विभाग ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट रहने का निर्देश जारी हुआ है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिला पुलिस को चौकन्ना रहने के लिए अलर्ट रहने को कहा है। रामनगरी अयोध्या में पूरे देश से श्रद्धालु व वीवीआईपी के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएए लागू होने के बाद जुड़वा शहर में पूरी तरह से शांति कायम रही। कही भी कोई विरोध की जानकारी नहीं प्राप्त हुई।

