*रामजन्मभूमि परिसर में शुरू होगा अपोलो बोलो हॉस्पिटल के तरफ से इमरजेंसी मेडिकल सेंटर*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या में अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ स्थल पर एक अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी इमरजेंसी मेडिकल सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए केंद्र में चिकित्सा सेवाएं बिल्कुल मुफ्त होंगी। अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ के एमडी और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने कहा कि हर मरीज को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं देना उनकी प्रतिबद्धता होगी। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के चेयरमैन, पद्म विभूषण डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने कहा कि सेंटर में बेहतर मेडिकल सर्विस की विस्तृत श्रृंखला मिलेगी। इनमें बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा से लेकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक सहित मेडिकल इमरजेंसी सर्विसेज तक की सुविधा शामिल है। उन्होंने राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात के बाद मेडिकल सेंटर के संचालन की घोषणा की है।

