क्लब स्प्रिचुअल बाय अक् पर रोज़े इफ्तार का आयोजन संपन्न

क्लब स्प्रिचुअल बाय अक् पर रोज़े इफ्तार का आयोजन संपन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

वाराणसी। क्लब स्प्रिचुअल बाय अक् पर रोज़े इफ्तार का आयोजन हुआ जिसमे सभी धर्म के लोगों ने हिस्सेदारी लीं, आध्यात्मिक गुरु स्वामी ओमा द अक् ने कहा कि सभी धर्मों मेँ व्रत और तपस्या का ऊँचा स्थान मिलता है, रोज़ा इंसान मेँ हमददी का भाव बढ़ाता है..मैं ख़ुद एक रोज़ा हर वर्ष रखकर उस दिन रोज़े इफ्तार का आयोजन करता हूँ। जिसमे मुस्लिम समुदाय के लोगों को इफ्तार कराकर ख़ुद रोज़े खोलता हूँ, ये करना मुझे अच्छा लगता है, ताकि समाज मे प्रेम, सौहार्द हमेशा बना रहे ताकि आने वाले समय मे युवा वर्ग अपने संस्कार व सांस्कृति को बनाये रखें। मुख्य रूप से शामिल रहे। उपजिलाधिकारी चंदौली अविनाश कुमार, डॉ ओपी सिंह, महामृत्युंजय मंदिर महंत किशन दीक्षित, साकिब भारत, विशाल भारत, संदीप सिंह, नज़मी सुल्तान, हितेश बुध्दिराजा,लकी, आकिब कमाल, शाहिद खान,सलमान, खुर्शीद, वसीम अकरम, नोमान, गोपाल उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, आमिर कमाल,हाजी तौफ़ीक़, डॉ अनस आदि बड़ी संख्या मे लोग शामिल होकर नमाज़ अदा कर देश मे उन्नति, शांति व सौहार्द की दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *