28 मार्च- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
रामकथा सुंदर कर तारी ।
संसय बिहग उडावनिहारी ।।
रामकथा कलि बिटप कुठारी ।
सादर सुनु गिरिराजकुमारी ।।
( बालकांड 113/1)
राम राम 🙏🙏
पार्वती जी के राम जी के बारे में प्रश्न करने पर शिव जी कहते हैं कि राम जी की कथा हाथ की सुंदर ताली समान है जो संदेहरूपी पक्षियों को उड़ा देती है । राम जी की कथा कलियुगरूपी वृक्ष को काटने के लिए कुल्हाड़ी है । हे गिरिजा ! आप इसे आदरपूर्वक सुनो ।
राम जी की कथा हमारे जीवन से सब संसय दूर करती है तथा जीवन में कलियुग के दुर्गुणों को समाप्त करने के लिए यह सबसे बढ़िया साधन है ।उचित फल पाने के लिए बस इसे आग्रहपूर्वक सुनें, अपनाएँ । अतएव! जय जय रामकथा , जय रामकथा 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

