इसरो वैज्ञानिक अंजली वर्मा का एलपीएस में व्याख्यान

इसरो वैज्ञानिक अंजली वर्मा का एलपीएस में व्याख्यान

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, विनम्र खंड, गोमती नगर, लखनऊ, में सम्मानित पूर्व छात्रा और वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक अंजलि वर्मा ने ‘वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान में छात्रों को उत्साहित किया गया और उन्हें वैज्ञानिकता में जिज्ञासा, विचार-विमर्श, और नवाचार की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों ने उनका आनंद से स्वागत किया और वे प्रेरित और प्रोत्साहित महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर सरला वर्मा, आर.डी. वर्मा,आशुतोष सिंह, निदेशक हर्षित सिंह व गरिमा सिंह, डीन डॉ. एल.एस. अवस्थी, एल.पी.एस. प्रिंसिपल अनीता चौधरी , शिक्षक- समुदाय एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *